{"_id":"666c27ed55a0b686420c28d8","slug":"video-blood-donation-camp-organized-at-blue-star-industry-located-in-moginand-52-units-of-blood-collected","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मोगीनंद स्थित ब्लू स्टार उद्योग में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट खून एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मोगीनंद स्थित ब्लू स्टार उद्योग में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट खून एकत्रित
ब्लू स्टार उद्योग, अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सिरमौर के संयुक्त तत्वाधान में मोगीनंद स्थित ब्लू स्टार उद्योग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के स्थानीय लोगों सहित पड़ोसी राज्य के लोगों ने गजब का जोश दिखाते हुए रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में करीब 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग के एचआर हैड वीरेंद्र सिंह चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। वीरेंद्र सिंह चंदेल ने रक्तदान करने वाले लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज सभी मिलकर एक-एक जिंदगी बचाने जा रहे हैं। रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। शिविर में जहां कुछ रक्तदाताओं ने 30 से 45 बार रक्तदान किया, वहीं कई लोगों ने पहली बार रक्तदान करके पुण्य कमाया। इस मौके पर ब्लू स्टार उद्योग के एचआर हैड वीरेंद्र सिंह चंदेल, एचआर टीम अधिकारी जगदीश ठाकुर, जगदीश चंद शर्मा, कोमल सिंह, ब्लड़ बैंक नाहन से डा. निशी जसवाल, पूनम चौहान, तनु शर्मा, इंद्र सिंह, आदर्श, स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान समेत महकश नाज व सदफ नाज विशेष रूप से मौजूद रहे।
इन लोगों ने रक्तदान करके कमाया पुण्य
रक्तदान शिविर में जावेद अली, संदीप, मनोज कुमार, जगदीश, संदीप कुमार, आकाश, नितिन कुमार, विनोद, प्रवीण, गौरव, संजय कुमार, बलबीर सिंह, सोनू, सचिन, विशाल, राहुल धीमान, चरणजीत, बलबीर सिंह, संजय उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, कमल कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप, नितिन, सुमित सैनी, सुभाष चंद, सुनील कुमार, संतोष एस रामबाडे, सन्नी, राहुल अबरोल, नरेश चौधरी, अमन धीमान, अभिमन्यु राज, मुकेश, समीर अहमद, मुकेश कुमार, कादर खान, वीरेंद्र सिंह चंदेल, मनोज कुमार, जगदीश चंद शर्मा, कोमल सिंह, शिवदयाल, अंकित कम्बोज, अक्षत जैन, साहिल शर्मा, धनराज गौर, प्रवीण, प्रवीण, रविंद्र सिंह, पवन वाडबुडे, राजन, आयुष सूद ने रक्त का महादान किया।
रक्तदाता बोले, मुझे खुशी मेरा खून किसी के आएगा काम
1. पांचवी बार रक्तदान कर रहे जगदीश ठाकुर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा। मैं आगे भी हमेशा रक्तदान जरूर करूंगा।
2. 43वीं बार रक्तदान कर रहे संदीप भारद्वाज ने कहा कि मेरे खून से किसी की जान बच रही है। यह सौभाग्य देने के लिए मैं हमेशा परमेश्वर का आभारी हूं।
3. दूसरी बार रक्तदान कर रही कोमल सिंह ने कहा कि खून नालियों में नहीं नाडिय़ों में बहना चाहिए। उन्हें खुशी है कि मेरे खून से एक जिंदगी बचेगी।
4. पहली बार रक्तदान कर ही शालू शर्मा ने कहा कि मुझे समाज सेवा का शौक है। रक्त दान देने से बढकर दूसरी क्या सेवा हो सकती है। यही सोचकर रक्त देने का फैसला लिया।
5. पहली बार रक्तदान कर रहे कुलदीप शर्मा ने कहा कि पहली बार इसे यह अवसर मिला। आज रक्तदान कर असीम संतुष्टि मिल रही है।
6. तीसरी बार रक्तदान कर राहुल अबरोल ने कहा कि रक्तदान करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी लोगों को इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।