{"_id":"666aebf2a1ebf4d3f200361d","slug":"video-intensive-diarrhea-control-fortnight-in-una-district-from-june-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना जिले में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 15 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना जिले में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 15 जून से
ऊना जिले में 15 से 30 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में 5 साल एवं उससे कम आयु के 39205 बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां दी जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरुवार को यहां डायरिया नियंत्रण को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के दौरान आशा वर्कर 5 साल की आयु तक के बच्चों के घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित करेंगी। साथ ही वे क्षेत्र में किसी भी स्तर पर डायरिया रोग से ग्रस्त बच्चों को उचित निदान के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाने के लिए प्रेरित करेंगी तथा शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान करेंगी। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से जिले में अभिभावकों को बच्चों की देखभाल से जुड़ी अन्य स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान करेगा। उन्हें बच्चों के दूध की बोतल को अच्छी तरह उबाल कर इस्तेमाल में लाने, अपने एवं बच्चों के हाथों को साबुन व पानी से अच्छी तरह धोकर ही उन्हें आहार देने को लेकर शिक्षित करने तथा अन्य खान-पान और टीकाकरण संबंधी जानकारी भी दी जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस पखवाड़े की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया ताकि जिला की प्रत्येक पंचायत को डायरिया से सुरक्षित रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।