{"_id":"666989394303e13d7606c01e","slug":"video-shahajahapara-janasanavaii-ma-aaii-matara-tana-shakayata-rajasatara-ma-lga-abra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर... जनसुनवाई में आईं मात्र तीन शिकायतें, रजिस्टर में लगा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर... जनसुनवाई में आईं मात्र तीन शिकायतें, रजिस्टर में लगा अंबार
शाहजहांपुर में आचार संहिता हटने के बाद मंगलवार को पहली बार सिस्टमेटिक एडमिनिस्ट्रेशन मैकेनिज्म फॉर ब्रींगिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू (संभव) के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम नगर निगम में हुआ। जानकारी के अभाव में मात्र तीन शिकायतें आईं, जिनमें एक का निस्तारण कर दिया गया। जबकि, कंट्रोल रूम के रजिस्टर में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है।
नगर निगम कार्यालय में मंगलवार सुबह 10 बजे से जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम शुरू हुआ। 11 बजे तक कोई भी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र न बन पाने की शिकायत लेकर ज़ुल्करनैन आए। उन्होंने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को बताया कि करीब एक माह पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जो अब तक नहीं बन पाया है। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ की। कर्मचारी ने एसडीएम स्तर से कार्य रुके होने की जानकारी दी, तब नगर आयुक्त ने एसडीएम से बात कर कार्यवाही पूरी कराने के लिए कहा।पनी मां के साथ पहुंचे अमर ने बताया, खुद को सफाई कर्मचारियों का नेता बताने वाले गदियाना निवासी एक व्यक्ति ने उनसे काम दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए थे। चार माह ड्यूटी कराई, अब हटा दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने अमर की समस्या सुनीं। बाद में शिकायतकर्ता से ही आरोपी को बुलाकर लाने के लिए बोल दिया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद फिर से जनसुनवाई शुरू हो गई है। जानकारी के अभाव में कम लोग आए। उनकी शिकायतों को सुनकर संबंधितों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। सामने आने वाली हर समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।