{"_id":"666a8fe4ac5563e2cb033eca","slug":"video-committee-reached-the-veterinary-hospital-with-the-dead-cow-and-protested-against-the-department","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मृत गाय लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे लोग, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मृत गाय लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे लोग, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
नगर परिषद संतोषगढ़ के पशु चिकित्सालय में गुरुवार सुबह उस समय विवाद गहरा गया, जब स्थानीय गोशाला कमेटी एक मृत गाय लेकर पहुंच गई। गोशाला कमेटी ने अस्पताल स्टाफ पर दुर्व्यवहार व जीवित बीमार गाय को सही इलाज नहीं देने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट पर कमेटी पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज करना भी बताया जा रहा है। विवाद गहराता देख मौके पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची है। गोशाला कमेटी के अध्यक्ष दिलबाग सैनी व स्थानीय पार्षद मंजू सैनी ने बताया कि गोशाला में बीमार गांव को इलाज देने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ ना भेजकर ट्रेनिंग स्टाफ से दवा दिलाई गई। उक्त दवाई देने के बाद गाव की कुछ देर बाद मौत हो गई। जबकि सरकार व उच्च विभाग के सीधे निर्देश हैं कि किसी भी पशु को इलाज डॉक्टर मौके पर जाकर करेंगे लेकिन पशु चिकित्सालय संतोषगढ़ की टीम ऐसा नहीं कर रही है। जब गाय की मौत के बारे में बताया गया तो उल्टा चिकित्सालय स्टाफ दुर्व्यवहार करने लगा। इस वजह से मृत गाय को जहां गेट पर रखकर रोष प्रदर्शन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।