{"_id":"65703b9a5c4771a03a0442aa","slug":"video-dg-disc-award-to-som-dutt-sharma-for-meritorious-services","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर के सोमदत्त शर्मा को सराहनीय कार्यों के लिए मिला डीजी डिस्क अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर के सोमदत्त शर्मा को सराहनीय कार्यों के लिए मिला डीजी डिस्क अवार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Dec 2023 02:48 PM IST
सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र की कांडो कांसर पंचायत के मंधारा गांव के प्लाटून कमांडर सोमदत्त शर्मा को शिमला में डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। गृहरक्षा विभाग में शिमला में बतौर मुख्य प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे सोमदत्त शर्मा को 30 साल की नौकरी में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान मिला। यह पुरस्कार बुधवार को गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान सर्गिन शिमला में आयोजित 61वें राज्य स्तरीय स्थापना दिवस पर डीजी गृहरक्षा विभाग राकेश अग्रवाल ने प्रदान किया। सोमदत्त शर्मा ने बताया कि इन दिनों वह सीटीआई शिमला में बतौर मुख्य प्रशिक्षक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त कर उन्हें काफी गर्व हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।