{"_id":"6a295a5d496d3e67a7038915","slug":"video-dr-rajiv-bindal-stated-that-prime-minister-modis-12-year-tenure-marks-a-golden-chapter-of-service-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डॉ. राजीव बिंदल बोले- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डॉ. राजीव बिंदल बोले- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। पारदर्शी शासन, मजबूत अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।