{"_id":"6a7dcbbf5026e9377701d3c2","slug":"video-leopard-entered-the-house-three-times-in-one-night-preyed-on-two-puppies-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एक रात में तीन बार घर में घुसा तेंदुआ, दो पिल्लों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एक रात में तीन बार घर में घुसा तेंदुआ, दो पिल्लों को बनाया शिकार
सिरमौर जिले के अंतर्गत राजगढ़ के टिक्कर रोड पर स्थित आशीर्वाद कुंज कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। तेंदुए ने एक ही रात में लगातार तीन बार हमला कर दो पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया। तेंदुआ घर की छत के रास्ते घर के अंदर घुस और दो पिल्लों को उठाकर ले गया। तेंदुए के हमले की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद से मकान मालिक और किरायेदारों में दहशत का माहाैल है। मकान मालिक दिनेश शर्मा ने बताया कि गत रात्रि उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए। तेंदुआ पहली बार सुबह 3:40 बजे छत के रास्ते सीढि़यों से नीचे उतरकर घर के कॉरिडोर में दाखिल हुआ। उसने वहां मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते के लगातार भौंकने और विरोध के कारण तेंदुआ लाैट गया। तड़के 4:10 बजे तेंदुआ दोबारा आया और इस बार उसने पालतू कुत्ते के ऊपर सीधा हमला बोला और उसके एक छोटे बच्चे को मुंह में दबोचकर जंगल की तरफ भाग गया। तड़के 4:40 बजे तेंदुआ तीसरी बार फिर दाखिल हुआ और दूसरे पिल्ले को भी अपने मुंह में उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। दिनेश शर्मा सहित स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजगढ़ क्षेत्र में जंगली जानवरों का आबादी वाले हिस्सों में आना अब रोज की बात हो गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बेखौफ घूमते तेंदुओं पर नकेल नहीं कसी गई, तो रिहायशी घरों में खेल रहे छोटे बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो जाएगी और कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया है कि टिक्कर रोड और आसपास के रिहायशी इलाकों में वन कर्मियों की गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए को जिंदा पकड़ने के लिए उचित स्थानों पर तुरंत पिंजरे लगाए जाएं। वन मंडल अधिकारी समीरराज ने कहा कि तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और व्यर्थ में भयभीत न होने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।