{"_id":"666c23a67942e228750a0516","slug":"video-mega-mock-drill-conducted-at-5-places-in-sirmaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित स्थलों पर किया गया। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य व अन्य सभी सम्बन्धित विभागों ने इस अभ्यास में भाग लिया। सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में 5 स्थानों पर सफलतापूर्वक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नाहन उपमंडल के तहत औद्योगिक स्थल मैसर्ज रुचिरा पेपर्स इंडस्ट्रीज, कालाअंब में आगजनी के कारण क्लोनीन गैस के रिसाव पर औद्योगिक आपदा का अभ्यास किया गया। कालाअंब में कार्यकारी एसडीएम उपेन्द्र चौहान की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों ने भाग लिया। संगड़ाह उपमंडल के तहत एसडीएम सुनील कायथ की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगडाह में पूर्वाभ्यास करवाया गया। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह में भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाईड की घटना घटित हुई थी जहां पर ऐहतियात के तौर पर 8 लोगों को स्वास्थ्य केन्द्र से बाहर निकाला गया। पांवटा साहिब उप-मंडल के तहत नजदीक कच्ची ढांग- सिरमौरी ताल में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना-व सुरक्षित निकासी योजना आदि पर पूर्वाभ्यास करवाया गया। एसडीएम गुंजीत चीमा की अध्यक्षता में सिरमौरी ताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यहां पर भू-स्खलन और बादल फटने की संभावित स्थिति पर मॉक ड्रिल हुई जिसमें करीब 3 लोगों के घायल होने सूचना मिली थी जिन्हें सुरक्षित निकाल कर पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी प्रकार कफोटा उपमंड के तहत गांव अंबोन में एसडीएम राजेश वर्मा की अध्यक्षता में भूस्खलन,भू-धंसाव क्षेत्र, फ्लैश फ्लड स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यहां पर अति वर्षा होने की स्थिति के कारण फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर रिलीफ कैंप तक पहुंचाया गया। पच्छाद उपमंडल में एसडीएम संजीव धीमान की अगुवाई में लाना-रोना गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर अभ्यास करवाया गया। यहां पर भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाइड होने के कारण लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी जिसमें 29 घायल लोगों को पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यु कर एंबुलेंस के माध्यम से बड़ू साहिब चैरिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। सिरमौर जिले में चलाये जा रहे 8वें मेगा मॉक ड्रिल की राज्य स्तर पर शिमला से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई। सिरमौर जिला में मेगा मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। इस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपथित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।