{"_id":"6586aa4528ff7c16cc017168","slug":"video-nahan-ladayana-jaunsari-cultural-festival-celebrated-in-sanskrit-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संस्कृत कॉलेज नाहन में लदयाणा-जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव, हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था ने किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संस्कृत कॉलेज नाहन में लदयाणा-जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव, हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था ने किया आयोजन
हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था ने शनिवार को गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में लदयाणा-जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया। इसमें सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अमर सिंह चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि सेवानिवृत्त आरओ नसीम मोहम्मद दीदान विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोक कलाकार राजेंद्र शर्मा ने मुबारक हो मुबारक हो,बेटी का होना मुबारक हो.. गीत पेश करके खूब समा बाधां। संस्कृत कॉलेज के विद्यार्थियों ने सिरमौर के वीर नेगी नंत राम की हारूल(वीर गाथा) और लघु नाटिका भी पेश की। इसके अलावा कई दूसरे लोक कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर हिमनजक मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।