{"_id":"6585738afb6dd1e820023308","slug":"video-shahajahapara-ma-sataral-bra-esasaeshana-ka-athhayakashha-oura-mahasacava-samata-22-patha-ka-le-haaa-matathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव समेत 22 पदों के लिए हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव समेत 22 पदों के लिए हुआ मतदान
शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी के लिए शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। कचहरी स्थित राजीव सभागार में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार की देखरेख में सुरक्षा समिति के पदाधिकारी मतदान को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटे रहे। मतदान की प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को मतपत्रों की बुकलेट मुहैया कराई गई। उसी में मतदाताओं ने अपने प्रत्याशी के नाम के सामने मोहर लगाकर मतदान किया। शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। देर शाम तक अध्यक्ष व महासचिव समेत 22 पदों के लिए विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मतदान के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर दीक्षित, रमेश चंद्र, गुलिस्ता, सतेंद्र यादव, सुरक्षा समिति के दिनेश मिश्र, पशुपति नाथ, अतुल अग्निहोत्री, राजेश अवस्थी, नीरज श्रीवस्ताव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।