{"_id":"6583f33b028c8991c5051bc3","slug":"video-aagara-ma-rashavatakhara-lkhapal-ka-kara-sa-mal-500-ka-nata-ka-gadadaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा में रिश्वतखोर लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा में रिश्वतखोर लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां
ताजनगरी आगरा के सदर तहसील में तैनात लेखपाल भीमसेन चौधरी की कार गुरुवार की सुबह खोली गई। कार से 500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। आरोपी बुधवार को हंगामा होने पर कार छोड़कर फरार हो गया था। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। सुबह फोरेंसिक टीम व अधिकारियों की निगरानी में खोली गई। हालांकि कार खोलने के दौरान शिकायतर्कता मौके पर नहीं पहुंचा।
बताते चलें कि लेखपाल भीमसेन चौधरी पर बमरौली कटारा निवासी उमेश यादव का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति का नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया है। इसके संशोधन के नाम पर लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन चौधरी ने उनसे दस लाख रुपये रिश्वत ली है। एक होटल में उनका लेखपाल से सौदा हुआ। पांच लाख रुपये कार की आगे की डिग्गी में रखे, जबकि पांच लाख रुपये पीले रंग के एक लिफाफे में कार की पिछली सीट पर रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।