{"_id":"658401a9f3075f939207021a","slug":"video-malna-shahabthathana-rajava-bl-masalmana-ka-najaraathaja-karana-idaya-gathabthhana-ka-paugdha-sakata-ha-bhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- मुसलमानों को नजरअंदाज करना इंडिया गठबंधन को पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- मुसलमानों को नजरअंदाज करना इंडिया गठबंधन को पड़ सकता है भारी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी 25 फीसद है। इंडिया गठबंधन को अपने-अपने राज्यों में मुसलमानों का वोट चाहिए, मगर मुसलमानों की नुमाइंदगी मंजूर नहीं है। गठबंधन के नेताओं ने हमेशा मुसलमानों को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया।
दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक पर शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि 28 दलों के साथ असम की यूडीएफ प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल और एमआईएम चीफ असदुद्दीन को भी बैठक में बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन गठबंधन की बैठक में कोई भी मुसलमान नजर नहीं आया। कहा कि मुस्लिम चेहरों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।
मौलाना ने कहा कि गठबंधन के नेता अगर ये समझते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानों का वोट अखिलेश यादव के थैले में है तो ये उनकी गलतफहमी है। इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए, क्योंकि यहां मुसलमानों ने अखिलेश यादव पर भरोसा करना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान को नजरअंदाज करना इंडिया गठबंधन को भारी पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।