{"_id":"6583ef272584bc493005db65","slug":"video-yavata-ka-mabil-chhanakara-bhaga-ucakaka-bhaugdha-na-ii-rakasha-calka-ka-cara-samajhakara-lga-tha-pataii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : युवती का मोबाइल छीनकर भागा उचक्का, भीड़ ने ई-रिक्शा चालक को चोर समझकर लगा दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : युवती का मोबाइल छीनकर भागा उचक्का, भीड़ ने ई-रिक्शा चालक को चोर समझकर लगा दी पिटाई
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला चौराहे से बुधवार शाम बारादरी थाना क्षेत्र निवासी दो युवतियां जंक्शन की तरफ पैदल जा रही थीं। इनमें से एक युवती अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी। बताते हैं कि कोई झपट्टा मारकर उसका फोन उड़ा ले गया। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास काफी भीड़ एकत्र हो गई। युवतियों ने पास से गुजर रहे एक ई रिक्शा चालक को शक के आधार पर पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहले सुभाषनगर पुलिस पहुंची और फिर क्षेत्र कोतवाली का होने की बात बताकर स्टेशन चौकी की चीता बाइक के सिपाही सभी पक्षों को साथ ले गए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, हालांकि उसने खुद को बेगुनाह बताया। सुभाषनगर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि युवतियों का मोबाइल बाद में मिल गया था। उनकी मां भी आ गई थीं। हालांकि मामला कोतवाली क्षेत्र का होने पर वह स्टेशन पुलिस चौकी चली गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।