{"_id":"6584357b84543898ec031333","slug":"video-bral-ma-dara-ta-dara-kaugdha-kalkata-karana-val-karamacaraya-na-ka-haugdhatal-50-hajara-ghara-sa-naha-utha-kaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्ट करने वाले कर्मचारियों ने की हड़ताल, 50 हजार घरों से नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्ट करने वाले कर्मचारियों ने की हड़ताल, 50 हजार घरों से नहीं उठा कूड़ा
बरेली में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्ट करने वाले कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह हड़ताल कर दी। इससे करीब 50 हजार घरों से कूड़ा नहीं उठ पाया। लोग सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक कूड़ा उठाए जाने का इंतजार करते रहे, लेकिन कर्मचारी घरों तक नहीं पहुंचे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने दो अक्तूबर से काम शुरू किया था। अक्तूबर का आधा वेतन मिला। नवंबर के वेतन का एक भी रुपया नहीं मिला, इसलिए वह हड़ताल पर मजबूर हुए हैं। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि वेतन देने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। ठेकेदार ने बिल पेमेंट के लिए देरी से प्रस्तुत किया इसलिए भुगतान में देरी हुई है। लेकिन अब भुगतान के लिए ठेकेदार की पत्रावली स्वीकृत हो गई है कल तक ठेकेदार के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। इसके बाद ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुंचाए। अजीत कुमार सिंह का कहना था कि कर्मचारी अगर हड़ताल करते हैं तो हड़ताल की अवधि का वेतन नहीं दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।