{"_id":"6a4385999a65463d5003fb3e","slug":"video-nahan-medical-college-patient-rush-medicine-gynae-opd-sirmaur-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़, मेडिसिन और गायनी ओपीडी में लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़, मेडिसिन और गायनी ओपीडी में लंबी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:30 PM IST
Link Copied
दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, मेडिसिन और गायनी ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टरों से परामर्श और विभिन्न जांचों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों वायरल बुखार, खांसी, गले में संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर अस्पताल की ओपीडी में भी साफ दिखाई दिया। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही, जबकि महिला मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण गायनी ओपीडी के बाहर भी लंबी लाइनें लगीं।
अधिक मरीज पहुंचने से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त कार्यभार रहा। वहीं, गर्मी और उमस के कारण ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से अस्पताल की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया।
मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू चौहान ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और बुखार, खांसी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।