{"_id":"6a4cc89267aa09695a08a469","slug":"video-sc-st-development-fund-law-demand-meeting-nahan-himachal-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: विशेष कानून की मांग पर नाहन में एससी संगठनों की बैठक, एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: विशेष कानून की मांग पर नाहन में एससी संगठनों की बैठक, एकजुटता का आह्वान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:06 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निधि विशेष कानून लागू करने की मांग को लेकर चल रही सामाजिक न्याय यात्रा के तहत मंगलवार को नाहन स्थित कोली समाज भवन में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर जनस्तर पर अभियान तेज करने का आह्वान किया गया।
बैठक में राज्य स्तरीय गठबंधन की ओर से भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी डीपी चंद्रा और सुखदेव विश्वप्रेमी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निधि से संबंधित विशेष कानून देश के कई राज्यों में लागू है और हिमाचल प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।
वक्ताओं ने विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान इस मांग को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही इस मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।