{"_id":"698ddc20070a55631a04c9de","slug":"video-sirmaur-120-employees-of-108-and-102-ambulances-on-strike-in-the-district-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जिले में 108 और 102 एंबुलेंस के 120 कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जिले में 108 और 102 एंबुलेंस के 120 कर्मचारी हड़ताल पर
जिला सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं गुरुवार से प्रभावित हो गई हैं। जिले भर के करीब 120 पायलट और ईएमटी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने 17 फरवरी सुबह 8:00 बजे तक हड़ताल पर रहने का एलान किया है। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उपचार के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। जिले में करीब 25 एंबुलेंस 108 सेवा के तहत और 10 एंबुलेंस 102 सेवा के तहत संचालित हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इन सभी वाहनों का संचालन चुनौती बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएमओ कार्यालय, होमगार्ड और रेडक्रॉस के चालकों की मदद ली है, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते सभी एंबुलेंस को नियमित रूप से चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। केवल मुख्य अस्पतालों में ही सेवाओं का संचालन हो पा रहा है। मेडिकल कॉलेज नाहन में चार एंबुलेंस तैनात हैं, जिनमें से फिलहाल केवल दो को ही संचालित करने की व्यवस्था हो पाई है। यहां पर सीएमओ कार्यालय से दो चालक, एक सीएचओ और एक फार्मासिस्ट तैनाती की गई हैं। आपातकालीन मामलों में प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। सामान्य रेफरल और ग्रामीण इलाकों से मरीजों को लानेले जाने में दिक्कतें सामने आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।