{"_id":"685be73d7929da0089038665","slug":"video-sirmaur-baldev-tomar-said-congresss-thinking-is-centered-on-one-family-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बलदेव तोमर बोले- कांग्रेस की सोच एक परिवार पर केंद्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बलदेव तोमर बोले- कांग्रेस की सोच एक परिवार पर केंद्रित
कांग्रेस की सोच एक ही परिवार पर केंद्रित रही है। पहले भी एक ही परिवार सर्वोच्च रहता था और आज भी यही चला आ रहा है। यह टिप्पणी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा नेता व पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने की। तोमर ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को यह कहकर एकाएक आपातकाल घोषित किया था कि देश में अशांति है जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यह केवल अपनी राजनीति को बचाने के लिए देश पर थोपा गया था। आपातकाल के दौरान विपक्ष के नेताओं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, लालू प्रसाद यादव सहित 1.40 लाख लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था और प्रेस की लाइट काट दी गई थी। इतना ही नहीं लोगों को प्रताड़ित भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज इस काले दिवस को इस लिए याद किया जा रहा है कि 50 साल पहले जो कांग्रेस की नीतियां थीं और जो वर्तमान में नीतियां हैं उनमें कोई बदलाव नहीं है। इसको लेकर भाजपा द्वारा युवाओं को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में कांग्रेस की सरकारें हैं वहां हालत देखी जा सकती है। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने का काम करती है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।