{"_id":"6a7982317ad6a0b9c203f173","slug":"video-sirmaur-congress-assembly-election-preparation-nahan-meeting-anand-parmar-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सिरमौर कांग्रेस, नाहन में कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सिरमौर कांग्रेस, नाहन में कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:18 PM IST
Link Copied
आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सिरमौर कांग्रेस ने अभी से संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस भवन नाहन में जिला कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के स्तर पर सक्रिय रहने और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया।
बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी लोगों के बीच पार्टी का पक्ष रखने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर भी जोर देने के लिए कहा गया।
बैठक में कैप्टन सलीम अहमद सहित कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।