{"_id":"6a79c59a8a95dd404b043c5e","slug":"video-video-abvp-staged-a-protest-on-the-paonta-sahib-college-campus-over-their-demands-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एबीवीपी ने मांगों को लेकर महाविद्यालय पांवटा साहिब परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एबीवीपी ने मांगों को लेकर महाविद्यालय पांवटा साहिब परिसर में किया प्रदर्शन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब परिसर में सोमवार को
जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई ने विद्यार्थियों पर की गई फीस वृद्धि
के फैसले का विरोध किया। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर फीस वृद्धि के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग उठाई है।
एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष मनीष समटा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है। विद्यार्थियों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। फीस में वृद्धि से विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा प्रभाव उनकी उच्च शिक्षा पर पड़ सकता है।
इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों में भारी रोष है। विद्यार्थी परिषद प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। यदि फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुट होकर फीस वृद्धि के निर्णय का विरोध किया। इस दौरान एबीवीपी समेत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।