Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Chants hailing Lord Shiva echo across Sirmaur; service camps have been set up at various locations from Kala-Amb to Paonta
{"_id":"6a79d45b6c81a9db0f03dbd7","slug":"video-chants-hailing-lord-shiva-echo-across-sirmaur-service-camps-have-been-set-up-at-various-locations-from-kala-amb-to-paonta-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर में गूंज रहे भगवान शिव के जयकारे, कालाअंब से पांवटा तक जगह-जगह सजे सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर में गूंज रहे भगवान शिव के जयकारे, कालाअंब से पांवटा तक जगह-जगह सजे सेवा शिविर
सावन के पवित्र माह में सिरमौर जिला पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देरादून पर कालाअंब से लेकर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। तेज धूप हो या बारिश, भगवान शिव के भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कावड़ियों के लिए न केवल ठहरने साथ ही भोजन, दवाओं सहित गाड़ियों में खराबी आने पर उसकी मरम्मत आदि करवाने की भी सुविधा है। नाहन के बोहलियों, शंभूवाला व माजरा क्षेत्र में यह शिविर लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं। शिविर आयोजकों अमित गुप्ता और बृजेश गोयल ने बताया कि कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजरा में पिछले 35 वर्षों से बिना किसी व्यवधान के कांवड़ शिविर लगाया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।