{"_id":"6a2d4e5851f50fcf0a0c34ef","slug":"video-sirmaur-mla-ajay-solanki-says-construction-of-mokshadham-road-will-be-completed-soon-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर : विधायक अजय सोलंकी बोले- मोक्षधाम मार्ग का निर्माण जल्द होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर : विधायक अजय सोलंकी बोले- मोक्षधाम मार्ग का निर्माण जल्द होगा पूरा
विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को वार्ड नंबर-1 से होकर गुजरने वाले मोक्षधाम मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि मोक्षधाम को जाने वाला यह मार्ग किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या वर्ग विशेष का नहीं है, बल्कि यह वह रास्ता है जिससे होकर हर व्यक्ति अपनी अंतिम यात्रा पर निकलता है। ऐसे में इस सड़क का निर्माण राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और जनहित से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले धनराशि उपलब्ध करवा दी गई थी, लेकिन नगर परिषद समय पर राशि खर्च नहीं कर सकी, जिसके चलते यह कार्य लंबित रहा। अब जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) को इसका पैसा शिफ्ट कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया है। इस अवसर पर पार्षद कपिल गर्ग, पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद नरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।