Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur Rain A tree fell near the Markanda River, causing a traffic jam on the Nahan-Paonta NH, and traffic was restored after half an hour
{"_id":"6a50b9d7ddcf20101203a54b","slug":"video-sirmaur-rain-a-tree-fell-near-the-markanda-river-causing-a-traffic-jam-on-the-nahan-paonta-nh-and-traffic-was-restored-after-half-an-hour-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Rain: मारकंडा नदी के पास पेड़ गिरने से नाहन-पांवटा एनएच पर लगा जाम, आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Rain: मारकंडा नदी के पास पेड़ गिरने से नाहन-पांवटा एनएच पर लगा जाम, आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:52 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को मारकंडा नदी के समीप सड़क किनारे एक पेड़ गिरने से नाहन-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इससे खजूरना पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल किया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने तथा मौसम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।