{"_id":"6a71dd10991b38ce350467c4","slug":"video-sirmaur-the-first-electric-bus-ran-on-the-nahan-trilokpur-route-industry-minister-flagged-it-off-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, उद्योग मंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, उद्योग मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
सिरमौर जिले के लोगों को मंगलवार को स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिली। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नाहन डिपो में इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने स्थानीय विधायक अजय सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में बस अड्डा नाहन से नाहन-त्रिलोकपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री, विधायक ने एचपी-71ए-9360 नंबर की इलेक्ट्रिक बस में सफर कर नई सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान बस की आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण अनुकूल तकनीक की जानकारी भी ली गई। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नाहन डिपो को फिलहाल 15 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं, जबकि 10 बसें और उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एडीएम एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, एसडीएम राजीव सांख्यान, डीडीएम रामदयाल सहित जिला प्रशासन, एचआरटीसी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।