{"_id":"6a71b0e78f136c8fa605e248","slug":"video-nahan-villa-round-beautification-project-foundation-laid-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: नाहन के ऐतिहासिक विलाराउंड का बदलेगा स्वरूप, विधायक अजय सोलंकी ने सौंदर्यकरण परियोजना का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: नाहन के ऐतिहासिक विलाराउंड का बदलेगा स्वरूप, विधायक अजय सोलंकी ने सौंदर्यकरण परियोजना का किया शिलान्यास
Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:59 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन की ऐतिहासिक पहचान मानी जाने वाली विलाराउंड सैरगाह अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने विलाराउंड के सौंदर्यकरण एवं विकास परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि विलाराउंड नाहन की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इसे पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यकरण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह सैरगाह पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बनेगी।
परियोजना के तहत पारंपरिक पहाड़ी शैली में वर्षाशालिका (रेन शेल्टर) का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आकर्षक पार्क विकसित किए जाएंगे, क्षतिग्रस्त टाइलों को बदला जाएगा, सैर करने आने वाले लोगों के लिए आधुनिक बेंच लगाई जाएंगी तथा स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस सौंदर्यकरण अभियान के लिए विधायक निधि से बजट उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन भी इस परियोजना में सक्रिय सहयोग करेगा। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय समाजसेवियों की भागीदारी से इस ऐतिहासिक स्थल को और अधिक सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
सौंदर्यकरण अभियान के शुभारंभ के साथ सावन माह के उपलक्ष्य में विलाराउंड मार्ग के किनारे विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे भी लगाए गए। इन पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे आने वाले समय में सैरगाह की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर एडीएम एकता काप्टा, एसडीएम राजीव सांख्यान, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।