बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan heavy rain waterlogging carmel school kumarhatti highway

Nahan Rain: मूसलाधार बारिश से कार्मल स्कूल के पास सड़क बनी नदी, हाईवे पर बाढ़ जैसे हालात

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:46 AM IST
nahan heavy rain waterlogging carmel school kumarhatti highway
जिला मुख्यालय नाहन में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने मंगलवार सुबह जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कार्मल स्कूल के समीप कुमारहट्टी-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी भर जाने से पैदल चलना तो दूर, वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक प्रभावित रही। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। सड़क पर बहते पानी के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ गुजरना पड़ा, जबकि कई लोगों ने कुछ समय तक रास्ता पार करने से भी परहेज किया। जानकारी के अनुसार, जलभराव का असर आसपास के रिहायशी इलाकों पर भी पड़ा। कुछ घरों में बारिश का पानी घुसने की सूचना मिली है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। नाहन शहर में देर रात से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। लंबे समय बाद हुई इस मूसलाधार बारिश से एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर सुबह के समय कार्यालय, स्कूल और अन्य जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाए तो ऐसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। बारिश के चलते प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बोतल में ल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा; तोड़फोड़ और पथराव

04 Aug 2026

युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, राहगीरों को हुई परेशानी

04 Aug 2026

VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

04 Aug 2026

Meerut: एडीजी भानु भास्कर ने किया औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण, दिए निर्देश

04 Aug 2026
विज्ञापन

भगत सिंह की प्रतिमा से टकराई तेज रफ्तार कार, सात श्रद्धालु घायल; VIDEO

04 Aug 2026

स्कूल बस और तीन बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल; VIDEO

04 Aug 2026
विज्ञापन

चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति; VIDEO

04 Aug 2026

खेत की जोताई को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; VIDEO

04 Aug 2026

चहनिया में सक्रिय उचक्कों का गैंग, एक सप्ताह में दूसरी बुजुर्ग महिला बनी शिकार; VIDEO

04 Aug 2026

राजदरी जलप्रपात में डूबने लगे दो पर्यटक, वन विभाग और पर्यटकों ने बचाई जान; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की मां काली की पूजा अर्चना, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व विधायक ने चेताया- किसानों को पानी नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन, VIDEO

04 Aug 2026

काले बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, छतों पर करकट तोड़े; VIDEO

04 Aug 2026

शार्ट सर्किट से बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान खाक; VIDEO

04 Aug 2026

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, सड़क किनारे सफाई और मिट्टी भराई सिर्फ कागजों पर; VIDEO

04 Aug 2026

छत के रास्ते रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, 7 लाख से अधिक के जेवर, नकदी और लैपटॉप पार; VIDEO

04 Aug 2026

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम से युवक की हाथापाई, आरोपी फरार; VIDEO

04 Aug 2026

दतिया में कांग्रेस की जीत पर जश्न

04 Aug 2026

अमेठी: पड़ोसी के घर युवक की हत्या, सड़क पर उतरा गुस्सा, हाईवे किया जाम

03 Aug 2026

VIDEO: आस्था का अद्भुत केंद्र, 190 फीट ऊंचे शिखर वाला श्री कैलाश महादेव मंदिर; सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

03 Aug 2026

कुकर्म के दोषी कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डीएसपी समेत दो पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

03 Aug 2026

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, VIDEO

03 Aug 2026

VIDEO: लखनऊ के चौक कोनेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की आरती हुई

03 Aug 2026

कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में झरने की तरह बहने लगा पानी, उतर गए यात्री

03 Aug 2026

Meerut: 'शिवोहम' कथक प्रस्तुति में शिव-पार्वती की दिव्य कथाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

03 Aug 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में होगा स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन

03 Aug 2026

Meerut: गुरबाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया

03 Aug 2026

Meerut: तीज क्वीन बनीं रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी

03 Aug 2026

Meerut: मोदीपुरम से गुजरे एक ही खानदान के 19 कांवड़िये, लौट रहे मध्य प्रदेश

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed