{"_id":"6a71e62571696f90130137ec","slug":"video-harshvardhan-chauhan-said-himachal-came-into-existence-due-to-the-visionary-thinking-of-dr-parmar-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन चौहान बोले- डॉ. परमार की दूरदर्शी सोच से अस्तित्व में आया हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षवर्धन चौहान बोले- डॉ. परमार की दूरदर्शी सोच से अस्तित्व में आया हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने का श्रेय प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की दूरदर्शी सोच, अथक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व को जाता है। आज हिमाचल जिस विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचा है, उसकी मजबूत नींव डॉ. परमार ने रखी थी। यह विचार मंगलवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव चनालग में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश गठन के समय हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय मात्र 247 रुपये थी, जो आज बढ़कर करीब 2.60 लाख रुपये हो गई है। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने चनालग पहुंचकर डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, अर्जुन का पौधा रोपा तथा ज्वाला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में डॉ. परमार के पौत्र एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार ने उनका स्वागत कर शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लानाबांका के प्रधान शमशेर सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जबकि रमेश शास्त्री ने डॉ. परमार के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाहां की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पूर्व प्रधान नेहर स्वार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष सीताराम शर्मा, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी, प्रधान सरोजबाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणवीर परमार, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष उषा तोमर, विरेंद्र झाल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।