{"_id":"685bddbd66cdea843c0c3cd7","slug":"video-sirmaur-torrential-rain-affects-life-in-the-district-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित
सिरमौर जिले में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से दोपहर बाद तक भारी बारिश का सिलसिला जा रहा। इसके चलते जहां सड़कें अवरुद्ध हुईं, वहीं नदी-नाले भी उफान पर रहे। सतौन-रेणुकाजी सड़क अंबोन खाले में भारी पानी और मलबा आने से बंद हो गई। उधर, कालाअंब में भारी बारिश के चलते एक उद्योग की चार दीवारी गिरने लाखों का नुकसान हो गया। कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर जलभराव से लोगों और स्थानीय दुकानदारों को तीन घंटे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जलभराव से दुकानों में पानी घुस गया। उधर, हिमालयन कॉलेज के पास बरसात नाले में जल स्तर बढऩे से पानी सड़क और रिहायशी क्षेत्र में फैल गया। उधर, शिलाई में डंगा ढहने से मकान को खतरा पैदा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।