{"_id":"688a13ed6ffb36f58e03a827","slug":"video-sirmour-132-medicinal-plants-planted-on-forest-land-near-jamta-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: जमटा के समीप वन भूमि पर रोपे 132 औषधीय पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: जमटा के समीप वन भूमि पर रोपे 132 औषधीय पौधे
रोटरी क्लब नाहन की ओर से प्रधान मनीष जैन के नेतृत्व में जमटा के साथ महीपुर सड़क पर वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन अरण्यपाल वसंता किरण बाबू ने हरड़ का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनीष जैन ने बताया कि इस दौरान नीम हरड़, आंवला आदि विभिन्न प्रकार के 132 औषधीय पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल की छात्राओं, क्लब के सदस्यों और वन मित्रों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर डीएफओ अवनी भूषण राय, क्लब के सदस्य भविष्य गौतम, हरिओम, अमन सबरवाल, रमन, सचिन, संदीप शर्मा, सुनील शर्मा, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।