{"_id":"6980a0becf45dfe5880a7342","slug":"video-sirmour-awareness-campaign-on-leprosy-and-tuberculosis-conducted-at-lal-peepal-anganwadi-center-and-moginand-school-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: आंगनबाड़ी केंद्र लाल पीपल और मोगीनंद स्कूल में कुष्ठ रोग और टीबी पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: आंगनबाड़ी केंद्र लाल पीपल और मोगीनंद स्कूल में कुष्ठ रोग और टीबी पर किया जागरूक
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र लाल पीपल और मोगीनंद स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों और बच्चों को कुष्ठ रोग के लक्षण और बचाव के साथ-साथ टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र लाल पीपल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सौरव मिन्हास ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन से 56 लोगों के एक्सरे किए। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने उपस्थित लोगों को बताया कि त्वचा पर गहरे रंग के धब्बे जो सुन्न होते हैं, उनमें दर्द या स्पर्श महसूस नहीं होता, हाथ, पैर या चेहरे की नसों का मोटा होना, मांसपेशियों में कमजोरी आंखों में सूखापन, लालिमा, या रोशनी कम होना कुष्ठ रोग क लक्षण है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। शुरूआती लक्षणों में चिकित्सक को दिखाएं। स्वच्छता बनाए रखें। कुष्ठ रोगी के करीब रहने वाले लोग नियमित जांच करवाएं। इसके बाद मोगीनंद स्कूल में छात्राओं को कुष्ठ रोग और टीबी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएचओ अलिशा, नीना, हेल्थ वर्कर संदी ठाकुर, आशा कार्यकर्ता फरजाना, सुमित्रा, लीला, आंगनबाड़ी वर्कर सोनू ठाकुर मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।