Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour Blood donation camp organised at Civil Hospital Dadahu 52 units of blood collected and handed over to the District Blood Bank Officer
{"_id":"68cfcef3ee6924c47a0dae2c","slug":"video-sirmour-blood-donation-camp-organised-at-civil-hospital-dadahu-52-units-of-blood-collected-and-handed-over-to-the-district-blood-bank-officer-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सिविल अस्पताल ददाहू में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट रक्त एकत्रित कर जिला ब्लड बैंक अधिकारी को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सिविल अस्पताल ददाहू में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट रक्त एकत्रित कर जिला ब्लड बैंक अधिकारी को सौंपा
नर सेवा नारायण सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए निरंकारी मिशन के सौजन्य से रविवार को सिविल अस्पताल ददाहू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 52 यूनिट रक्त एकत्रित करके जिला ब्लड बैंक अधिकारी को सौंपा गया। शिविर का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया। इस दौरान विस उपाध्यक्ष ने संत निरंकारी मिशन के पुनीत कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में उपकार व सेवा के कार्यों में निरंकारी मिशन सदैव तत्पर व अग्रणी है। यह मिशन जनसेवा, जनभावना, व्यवहार, आचरण व अच्छाइयों के साथ समाज मे विलुप्त हो रही चीजों को जीवित रखता है। इनकी सेवा भावना समाज में सद्भाव, एकता और सहानुभूति का संदेश देती है। मिशन के जोनल प्रभारी विवेक कालिया ने कहा कि मानव का खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए मिशन समाजिक सरोकारों को निभाते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। मिशन अभी तक आठ लाख यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है। मिशन द्वारा दो ब्लड बैंक भी स्थापित किए गए हैं। इससे पूर्व निरंकारी मिशन के सेवादारों ने सिविल अस्पताल ददाहू की सफाई भी की। इस मौके पर जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल, सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर, नायब तहसीलदार ददाहू सुरेश कुमार, संयोजक कौशल्या अग्रवाल, मुखी खजान सिंह, सिया राम, खत्री राम, रती राम, अमर सिंह व मित्र सिंह तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।