Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Congress demands the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over alleged irregularities and the paper leak in the NEET exam
{"_id":"6a3a6334c62e8cb10f040bf9","slug":"video-sirmour-congress-demands-the-resignation-of-union-education-minister-dharmendra-pradhan-over-alleged-irregularities-and-the-paper-leak-in-the-neet-exam-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:13 PM IST
Link Copied
नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस भवन नाहन में संयुक्त प्रेसवार्ता में नाहन के विधायक अजय सोलंकी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार और प्रभारी धमेंद्र धामी ने परीक्षा के आयोजन के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के आयोजन और प्रश्नपत्रों को लाने-ले जाने के लिए जिस तरह से नये प्रयास हुये, वह इस बात का सीधा प्रमाण है कि देश का नागरिक प्रशासनिक और शिक्षा ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। नीट परीक्षा में कथित घोटालों और पेपर लीक की खबरों ने देश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। इस अनिश्चितता और मानसिक तनाव के कारण देश के कई होनहार छात्रों को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है, जिसकी पूरी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया कोटा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कोटा में कोचिंग ले रहे परीक्षार्थियों के बीच जाकर उनकी आवाज को उठाया है। आज देश में हालात यह है कि देश के कुल शिक्षा बजट से कहीं अधिक पैसा गरीब और मध्यमवर्गीय अभिभावकों को अपने बच्चों की कोचिंग पर खर्च करना पड़ रहा है। यह वर्तमान शिक्षा प्रणाली के खोखलेपन को उजागर करता है और इस पर नए सिरे से सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री को देश के विद्यार्थियों से माफी मांगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।