{"_id":"6a3a4efbf056bf685e08ffaa","slug":"video-bjp-captures-sirmaur-zila-parishad-shivani-elected-chairperson-and-baldev-bhandari-vice-chairperson-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा काबिज, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा काबिज, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी उपाध्यक्ष निर्वाचित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:46 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला परिषद में भारतीय जनता पार्टी ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को नाहन में आयोजित बैठक में ददाहू वार्ड की सदस्य शिवानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सराहां वार्ड के सदस्य बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा समर्थित 13 जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया। कोरम पूरा होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें शिवानी और बलदेव भंडारी को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद दोनों पदाधिकारियों ने जिला परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी क्षेत्रों को साथ लेकर चलने का भरोसा जताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।