{"_id":"6a3a5d22c7d177c13802b1fd","slug":"video-sirmaur-bjp-celebrates-victory-victory-rally-taken-out-from-zila-parishad-building-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, जिला परिषद भवन से निकाली विजयी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, जिला परिषद भवन से निकाली विजयी रैली
जिला परिषद सिरमौर पर जीत के बाद भाजपा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद भवन से कालीस्थान तक विजयी रैली निकाली। रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप और बलदेव तोमर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि जिला परिषद सिरमौर विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सभी जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।