{"_id":"6a2fd5284a3dc9121c032355","slug":"video-sirmour-devotees-took-a-holy-dip-in-renuka-lake-on-somvati-amavasya-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में किया शाही स्नान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:04 PM IST
Link Copied
सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान करके पुण्य कमाया। स्नान महात्म्य का सिलसिला प्रात: ब्रह्ममुर्हूत से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। इसे लेकर दुर्गम ग्रामीण इलाकों से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं एतिहासिक रेणुका झील में शाही स्नान करके मोक्ष की कामना की। महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने बताया कि तीन दशक बाद ऐसा विचित्र संयोग बना की पुरुषोत्तम (अधिक) मास में सोमावती अमावस्या का क्रम आया हो। येही नहीं, सोमावती अमावस्या के साथ आषाढ़ संक्रांति व शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तीनों महत्व एक साथ और एक ही दिन होने इस पर्व का प्रभाव कई गुणा बढ़ गया है। इस दिन स्नान करने आए श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। स्नान महात्म्य के दौरान स्नानघाट के तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के दीप भी जलाए। श्रद्धालुओं ने रेणुका झील की परिक्रमा करने के बाद भगवान परशुराम व माता रेणुका मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर, तीर्थ स्थित निर्माण आश्रम में अखंड रमायण पाठ व अंखड महायज्ञ सम्पूर्ण किया गया। आश्रम के संचालक एवं महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि ने श्रद्धालुओं सहित अखंड महायज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। इसके बाद विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।