{"_id":"6a2fd250c814a654d4071749","slug":"video-sirmour-suresh-kashyap-says-india-has-emerged-as-a-global-power-during-the-modi-governments-12-years-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सुरेश कश्यप बोले- मोदी सरकार के 12 साल में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सुरेश कश्यप बोले- मोदी सरकार के 12 साल में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:52 PM IST
Link Copied
शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मजबूत नेतृत्व के कारण आज भारत वैश्विक पटल पर एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद भाजपा के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के अभियान के तहत मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और ऐतिहासिक फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर सहित हिमाचल प्रदेश में व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास की गति तेज हुई है और वैश्विक मंच पर भारत की साख लगातार बढ़ी है। हिमाचल प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है, जिससे आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। सरकार अपराध, अवैध खनन, वन एवं नशा माफिया पर अंकुश लगाने में विफल रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।