{"_id":"69d4e9a7efd8b863d40a77eb","slug":"video-sirmour-nursing-students-gave-the-message-of-de-addiction-through-street-drama-and-speech-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नर्सिंग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व भाषण से दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नर्सिंग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व भाषण से दिया नशा मुक्ति का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:55 PM IST
मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष दिवस की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें रही, जिसके तहत छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और वैज्ञानिक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नशे की लत जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से उन्होंने नशे के कारणों, इसके दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। इसके साथ ही छात्राओं ने भाषणों के जरिए भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।