{"_id":"685d394086815668d005ea07","slug":"video-sirmour-police-school-held-in-government-senior-secondary-school-vikrambagh-oath-taken-against-drug-abuse-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रमबाग में हुई पुलिस की पाठशाला, नशे के खिलाफ दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रमबाग में हुई पुलिस की पाठशाला, नशे के खिलाफ दिलाई शपथ
इन दिनों इंटरनेट हमारे जीवन की जरूरत बन गई है। इसे इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है, ऐसा नहीं होने पर किसी के साथ भी ठगी हो सकती है। चालाक लोग, ओटीपी, लिंक खोलने, लॉटरी और दूसरी चीजों का झांसा देकर बैंक खाता खाली कर देते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रमबाग में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कही। एएसपी योगेश रोल्टा ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात व नशे पर सचेत किया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो बिना देरी के टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। इससे ऑटोमेटिक खाता ब्लॉक हो जाएगा, इससे पैसे निकलने बंद हो जाएंगे। इससे पूर्व उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, स्कूल स्टॉफ, एसएमसी सदस्यों ने मुख्यातिथि योगेश रोल्टा का बैंड बाजे और फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया। एएसपी योगेश रोल्टा ने साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने बच्चों को बताया कि ठग किस प्रकार लिंक, फ्राड कॉल, ईनाम का लालच देकर लोगों को अपने चुंगल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके युवाओं को दोस्ती के नाम पर किस प्रकार अपनी चुंगल में फंसाते हैं, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे सोशल मीडिया पर अपनी बातें किसी भी अनजान से शेयर नहीं करें। उन्होंने टैक्नोलाॅजी का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही करने की अपील की। उन्होंने यातयात नियमों को भी बच्चों से सांझा करते हुए सभी से उनका पालन करने का आह्वान किया। एएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से बुरी चीज कोई दूसरी नहीं है। आस-पड़ोस में कोई बच्चा नशा कर रहा है तो उसके घर और स्कूल में जरूर जानकारी दें, ऐसा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। अंत में एएसपी ने शिक्षक और विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। सभागार में मौजूद सभी लोगों ने नशा मुक्त जिला, प्रदेश और भारत की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, एसएचओ कालाअंब कुलवंत कंवर, एसएमसी प्रधान समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।