{"_id":"69a6adc24a202ff9b60ba8af","slug":"video-the-10th-graders-appeared-for-english-and-the-12th-graders-appeared-for-sanskrit-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा, उड़नदस्तों ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा, उड़नदस्तों ने दी दबिश
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन 12वीं की संस्कृत और दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पहली बार नए पैटर्न के साथ ए,बी,सी सीरीज से मिले एक प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
जिला मुख्यालय नाहन की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 275 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। यहां कॅरियर अकादमी, एसवीएन, कैंट और कन्या स्कूल के नियमित और एसओएस के बच्चों ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा दी। यहां पर दसवीं के 245 नियमित, एसओएस के नाै विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया। जबकि 12वीं कक्षा के 18 नियमित और एसओएस के 3 विद्यार्थियों ने संस्कृत का पर्चा दिया। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में भी शमशेर स्कूल, जाबल का बाग, न्यू ईरा व पारगंत स्कूल के 213 बच्चों ने अंग्रेजी व संस्कृत की परीक्षा दी। इसमें दसवीं कक्षा के 209 नियमित और तीन एसओएस के बच्चों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी, जबकि एक बच्चे ने संस्कृत का पर्चा दिया। परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों की टीमों ने भी दबिश दी। सुबह के समय 9:00 बजे से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। जो 9:45 तक जारी रहा। यहां सभी विद्यार्थियों ने दोपहर एक बजे तक कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी शमशेर स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।