सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   VIDEO : Women of She-Haat prepared natural incense and havan cups

VIDEO : शी-हाट की महिलाओं ने तैयार किया प्राकृतिक धूप और हवन कप

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 01 Apr 2025 06:39 PM IST
VIDEO : Women of She-Haat prepared natural incense and havan cups
सिरमौर जिले के बाग पशोग में क्रियाशील शीट-हाट की 23 महिलाओं के समूह ने जैविक उत्पाद प्राकृतिक धूप और हवन कप तैयार किया है। इस उत्पाद का नाम भगवती रखा गया है। यह पूर्ण रूप से पर्यावरण अनुकूल है। इससे वातावरण में शुद्धता के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दरअसल, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा शी-हाट की महिलाओं के समूह के साथ अपने विचार सांझा किए और उन्हें इस जैविक उत्पाद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। महिला समूह ने गाय का गोबर, लौहबान, जंगली फूल, कपूर और हवन सामग्री के मिश्रण से प्राकृतिक धूप तथा हवन कप तैयार किया। इसमें मां दुर्गा के नो रूपों का चित्रण और श्लोक है। मां दुर्गा की पोशाक भी घर में छोटे-छोटे बचे हुए कपड़े से तैयार की गई है। इसे ब्रास के फूल, चुकंद्र और तुलसी की पत्तियों से रंग दिया गया है। डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि इस उत्पाद की सुंदरता और चित्रकारी के लिए राजकीय महाविद्यालय सराहां में शिक्षा ग्रहण कर रही कुमारी जिन्या और पानवा स्कूल में कार्यरत कला अध्यापक सीमा की सहायता ली गई और भगवती उत्पाद का आकर्षक बॉक्स बनाया। उन्होंने बताया कि यह कार्य इसी मार्च से आरंभ किया गया तथा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला में इस उत्पाद को प्रदर्शनी में रखा गया। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ करने में मददगार साबित होगा। इस उत्पाद को शी-हाट की महिलाओं द्वारा जिला सिरमौर में आयोजित होने वाले मेलों में प्रदर्शनी तथा विक्रय के लिए रखा जाएगा। साथ ही जिला के मंदिरों में भी इस उत्पाद को श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : विकास खंड बिझड़ी के पंचायत सचिवों को बीपीएल सूची तैयार करने के दिए निर्देश

VIDEO : नगर परिषद उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी बोले- पहाड़ी संस्कृति को संजोए रखने की जरूरत

01 Apr 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां शूलिनी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

01 Apr 2025

VIDEO : दो दिन की छुट्टियों के बाद सोलन अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, पर्ची काउंटर पर लंबी लाइनें

01 Apr 2025

VIDEO : गेहूं के खेत में लगी आग, 100 बीघे से अधिक फसल जलकर खाक

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने सचिवालय के बाहर फूंका सांसद का पुतला, राणा सांगा पर टिप्पणी से भड़के

01 Apr 2025

VIDEO : हाथरस में बरसे के निकट श्री हरि कोल्ड स्टोरेज में किराना के सामान से भरे हुए चेंबर में लगी आग

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : गेहूं कटवाकर घर आया, फंदे से लटक गया युवक

01 Apr 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, टीका लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, फूलों से सजा विद्यालय

01 Apr 2025

VIDEO : गाजियाबाद के मोदीनगर में हादसा, पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग

01 Apr 2025

VIDEO : पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, फैसला सुन बेहोश हुई पीड़िता

01 Apr 2025

Damoh News: बिजली बिल बकायादारों की 60 बाइकों की कर दी कुर्की, ग्रामीण उपभोक्ताओं पर है 200 करोड़ का बिल बकाया

01 Apr 2025

Pastor Bajinder Singh News: पास्टर बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा

01 Apr 2025

VIDEO : लुधियाना में भाजपा ने कमिश्नर दफ्तर के बाहर दिया धरना

01 Apr 2025

VIDEO : जालंधर के भारत नगर में ठेके को बंद करवाने को लेकर जताया रोष

01 Apr 2025

VIDEO : यूपी में पत्नी ने बांका से काट डाला 'सुहाग'

01 Apr 2025

VIDEO : फतेहाबाद में चल रहे 10 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल; विभाग ने जारी की सूची, दाखिला किया तो होगी कार्रवाई

01 Apr 2025

Gwalior News: नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठाकर भागे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा

01 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की अफवाह पर सीओ अतरौली सर्जना सिंह ने दी जानकारी

01 Apr 2025

VIDEO : चिंतपूर्णी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु, मां के दरबार में लगाई हाजिरी

01 Apr 2025

VIDEO : बागपत में बेसिक शिक्षा परिषद के नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर किया गया बच्चों का स्वागत

01 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ में बना विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय, संगठन के उद्देश्य और कार्यालय उद्घाटन पर रिपोर्टर नगेश शर्मा की रिपोर्ट

01 Apr 2025

VIDEO : मेरठ के टीपी नगर में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास का क्षेत्र कराया खाली

01 Apr 2025

VIDEO : शामली में पेट्रोल डालते समय आग का गोला बनी बाइकबाइक सवार युवक आग की चपेट में आने से बचे

01 Apr 2025

VIDEO : कन्नौज में अगरबत्ती के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका, काबू पाने में जुटी दमकल

01 Apr 2025

VIDEO : फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, टंकी पर चढ़कर ग्रामीण बोले...

01 Apr 2025

VIDEO : बरेली में युवती ले जाने की रंजिश में दो समुदाय के लोग भिड़े... पांच घायल, फायरिंग का भी आरोप

01 Apr 2025

VIDEO : नोएडा की आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में अमर उजाला संवाद, लोगों ने ने बताईं ये हैं समस्याएं

01 Apr 2025

VIDEO : पलवल के नागरिक अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा, हर महीने 500 मरीज आ रहे

01 Apr 2025

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, खंड शिक्षा अधिकारी ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

01 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed