Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : ten non-recognized schools running in Fatehabad; Department released list, action taken if admission done
{"_id":"67eb8876e9e73265f10630df","slug":"video-ten-non-recognized-schools-running-in-fatehabad-department-released-list-action-taken-if-admission-done-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में चल रहे 10 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल; विभाग ने जारी की सूची, दाखिला किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में चल रहे 10 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल; विभाग ने जारी की सूची, दाखिला किया तो होगी कार्रवाई
शिक्षा का नया सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सरकारी स्कूलों ने दाखिले को लेकर जोर लगा रखा है तो निजी स्कूलों में भी दाखिले को कम्पीटिशन जैसी स्थिति हो रही है।
सोमवार को जिला शिक्ष विभाग ने जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी कर दी है और अभिभावकों से अपील की है कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला न करवाएं। जिला शिक्षा विभाग को खंड से रिपोर्ट मिली है कि पिछले सत्र में जिले में 26 गैर मान्यता स्कूल चल रहे थे, इसमें 16 बंद हो चुके है और 10 चल रहे है।
अगर ये स्कूल विद्यार्थियों का दाखिला करते है तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ये ही नहीं जिले में कुछ स्कूल ऐसे भी है जिनके पास पांचवी कक्षा तक मान्यता है लेकिन वह आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के दाखिले कर रहे है।
इसके अलावा कई स्कूल जिन्हें कक्षा दसवीं तक मान्यता मिली हुई है वह कक्षा बारहवीं तक दाखिले कर रहे है। इन स्कूलों के खिलाफ भी विभाग कार्रवाई करेगा। इसको लेकर खंड स्तर पर शिक्ष विभाग ने टीमें गठित की है जो कि निगरानी रखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।