{"_id":"67ea586345a339aaf40eecf9","slug":"seizure-of-bikes-of-electricity-bill-defaulters-damoh-news-c-1-1-noi1223-2782980-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बिजली बिल बकायादारों की 60 बाइकों की कर दी कुर्की, ग्रामीण उपभोक्ताओं पर है 200 करोड़ का बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बिजली बिल बकायादारों की 60 बाइकों की कर दी कुर्की, ग्रामीण उपभोक्ताओं पर है 200 करोड़ का बिल बकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 12:41 PM IST
दमोह जिले में बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। एक माह से लगातार गांव-गांव में टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है। 10 हजार रुपए से अधिक की राशि बकाया वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के घरों, खेतों में टीमें पहुंचकर सामग्री जब्त कर रही हैं। पिछले एक माह में 50 से 60 बाइकें अलग अलग गांवों से जब्त कर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है।
25 हजार रुपए से अधिक बकायादारों उपभोक्ताओं के बैंक खाते भी सीज कराए जा रहे हैं। अब तक लगभग 100 खाते सीज कराने की बात अधिकारी कह रहे हैं। लगभग 50 से से 60 गांवों की बिजली सप्लाई भी बंद की जा चुकी है। हालांकि बिल जमा करने के बाद सप्लाई चालू कराई गई है। 31 मार्च तक बिजली बिल बकायादारों से वसूली की जा रही है।
हाल ही में बटियागढ़ ब्लॉक के हिनौती गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। दो दिन सप्लाई बंद रहने के बाद राशि जमा होने पर चालू कराई गई। हटा ब्लॉक के मडियादो के पास चौरईया गांव की सप्लाई बंद की गई। इससे ग्रामीणों को असुविधा हुई। कुछ गांव में ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई बंद की जा रही है। जबेरा ब्लॉक के पड़री में ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले गए। पथरिया ब्लॉक के लखरौनी में वार्ड दो में सप्लाई बंद होने से लोग पेयजल के लिए परेशान रहे।
350 पंचायतों में बकाया है बिजली बिल
विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सुभाष नागेश्वर का कहना है जिले की करीब 350 ग्राम पंचायतों में लगभग एक हजार गांव हैं। जिनमें 204 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। जहां, जहां राशि जमा होती जा रही है वहां कार्रवाई नहीं की जा रही है। पहले समझाइश देते हैं नोटिस जारी करते हैं इसके बाद कार्रवाई होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।