{"_id":"66d999adde436563960f25d4","slug":"video-youth-congress-membership-campaign-will-continue-till-october-2-in-the-state","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रदेश में युवा कांग्रेस का 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रदेश में युवा कांग्रेस का 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा सदस्यता अभियान
प्रदेश युवा कांग्रेस के निष्पक्ष चुनाव को लेकर क्रमवार काम किया जा रहा है। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में जोनल रिटर्निंग ऑफिसर राम आश्रय चौहान ने दी। चौहान ने बताया कि प्रदेश में 3 अगस्त को युवा कांग्रेस की समिति को भंग कर दिया गया था। जिसके बाद से चुनाव की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि 5 से 14 अगस्त तक नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन किया गया। इस दौरान 957 नामांकन सामने आए, जिनमें से छंटनी होने के बाद 854 सही पाए गए हैं। इनमें से 15 ने राज्य अध्यक्ष के लिए 31 राज्य महासचिव के लिए तथा जिला अध्यक्ष के लिए 68 नामांकन सामने आए हैं। इसके अलावा 740 नामांकन संसदीय व खंड कमेटी के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 3 सितम्बर से सदस्यता का अभियान शुरू हुआ है जो 2 अक्तूबर 2024 तक जारी रहेगा। सदस्य बनने के लिए युवा को अपने मोबाईल में आईवाईसी ऐप को डाउनलोड करना होगा। जिसमें दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वह सदस्य बन सकता है। उन्होंने बताया कि जो भी सदस्य बनेंगे वह अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त तक 18043 सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सदस्य बनेंगे केवल वही युवा कांग्रेस की समिति के गठन में अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।