{"_id":"69df7b61edce10ba5306a384","slug":"video-bjp-workers-trained-to-strengthen-the-organization-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित
भाजपा जिला सोलन सहकारिता प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोलन में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक यशपाल ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला सोलन में सहकारिता क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस परिचयात्मक बैठक में सभी सदस्यों का आपसी परिचय करवाया गया और उन्हें संगठन के आगामी कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ की यह बैठक संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी समय में संगठन के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे संगठन को और मजबूती प्रदान कर सकें। कहा कि जिला सोलन सहकारिता प्रकोष्ठ की यह बैठक संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।