{"_id":"68550ce47f6e9a619901fb82","slug":"video-maa-shoolini-mela-barricading-at-the-main-entrance-of-solan-city-this-will-be-the-route-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां शूलिनी मेला: सोलन शहर के मुख्य प्रवेश पर बैरिकेडिंग, ये रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शूलिनी मेला: सोलन शहर के मुख्य प्रवेश पर बैरिकेडिंग, ये रहेगा रूट
मां शूलिनी मेले के लिए शहर के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है। वहीं, रूट प्लान भी जारी किया है। 20 जून की सुबह 8:00 बजे से 22 जून की रात 12:00 बजे तक माल रोड़ सोलन पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसी अवधि में पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से क्षेत्रीय अस्पताल चौक तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध वीआईपी वाहनों, विशेष रूप से आमंत्रित कलाकारों और आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा सपरून चौक पर पुल के समीप 20 जून से 22 जून तक सुबह 10:00 बजे से रात 12.00 बजे तक मार्ग को अवरूद्ध किया जाएगा। इस स्थान पर सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों की जांच की जाएगी। आपातकालीन वाहनों, विशेष छूट प्राप्त वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सपरुन चौक से पुराने उपायुक्त कार्यालय की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। कांगड़ा मैत्री सभा के समीप होटल द क्लिफ के पास भी मार्ग को अवरूद्ध किया जाएगा। चंबाघाट की ओर से आने वाली बसों और निजी वाहनों से मेले में आने वाले यात्रियों को होटल द क्लिफ के पास उतारा जाएगा और वाहनों को पार्किंग के लिए बाईपास भेजा जाएगा। शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला आने वाले वाहनों को बाईपास से होकर भेजा जाएगा। सिरमौर जिला के राजगढ़ की ओर से सोलन शहर आने वाले यात्री बसों और वाहनों से कोटलानाला चौक पर उतरेंगे। यह वाहन शामती की ओर बाईपास सुविधा के अनुसार खड़े किए जा सकेंगे। राजगढ़ मार्ग पर देवभूमि अपार्टमेंट के समीप भी मार्ग को अवरूद्ध किया जाएगा। यहां से राजगढ़ की ओर से चंडीगढ़ और शिमला जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को शामती न्यू बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल चौक से शामती तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।