{"_id":"6abd04ecb9736852bb022186","slug":"video-solan-congress-retaliates-to-the-allegations-of-bjp-urban-mandal-president-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कांग्रेस ने किया भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कांग्रेस ने किया भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार
सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस शहरी ब्लॉक के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता कर कहा कि कर्नल संजय शांडिल कांग्रेस के एक्स सर्विसमैन समिति के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सूचना का अधिकार देश की जनता को दिया है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी से भी सवाल कर सकता है। वही कर्नल संजय शांडिल ने एक सार्वजनिक मुद्दा उठाया था जिसको लेकर भाजपा को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि खुद तो भाजपा नेता कुछ कर नहीं रहे। उनके सांसद हिमाचल की आवाज केंद्र में नहीं उठा रहे। वहीं जब कोई अधिकारियों से सवाल कर रहा तो भी इन्हें दिक्कतें हो रही हैं। दूसरी और नगर निगम सोलन की पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता उषा शर्मा ने भी बीते दिन नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा की ओर से पर पेश किए गए बजट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे करके नगर निगम का चुनाव जीता है उसे पर खरी नहीं उतर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।