{"_id":"6ac61aecfe7c7c4acf0ed39e","slug":"video-solan-weather-fog-sunshine-heavy-rain-weather-change-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में मौसम की आंख-मिचौली, सुबह छाई धुंध, दिन में खिली धूप और फिर हुई तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में मौसम की आंख-मिचौली, सुबह छाई धुंध, दिन में खिली धूप और फिर हुई तेज बारिश
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:41 PM IST
Link Copied
शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा। सुबह के समय शहर में धुंध छाई रही। इसके बाद करीब 11 बजे अचानक धूप खिल गई और करीब डेढ़ बजे तक तेज धूप रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद मौसम ने फिर करवट ली और शहर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई और करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के कारण कुछ समय के लिए मौसम पूरी तरह बदल गया। हालांकि करीब एक घंटे बाद बारिश थम गई और एक बार फिर तेज धूप खिल गई। सुबह धुंध, इसके बाद तेज धूप और फिर अचानक बारिश के बाद दोबारा धूप निकलने से लोग भी मौसम के इस बदलते मिजाज को लेकर हैरान रहे। इससे पहले मंगलवार शाम को भी सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। लगातार बदल रहे मौसम के कारण लोगों को दिनभर कभी गर्मी तो कभी ठंडक का अहसास होता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।