{"_id":"69a2eb9ea8f7cced91064e22","slug":"video-1242-crore-lift-drinking-water-scheme-launched-in-chintpurni-16-villages-to-benefit-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में 12.42 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ, 16 गांवों को मिलेगा लाभ अब नहीं रहेगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में 12.42 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ, 16 गांवों को मिलेगा लाभ अब नहीं रहेगी पानी की किल्लत
माता श्री चिंतपूर्णी व आसपास के क्षेत्रों के लिए 12.42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना का शनिवार को विधिवत शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। चिंतपूर्णी स्थित माई दास सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पूर्व विधायक कुलदीप कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है और इस योजना से चिंतपूर्णी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू होने से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के 16 गांवों में भी नियमित और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी सी एम व अन्य मुख्यअतिथियो को सम्मानित भी किया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।