{"_id":"69a2991a64924602240884c4","slug":"video-mandi-abvp-became-furious-after-their-demands-were-not-met-and-locked-the-college-gate-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: मांगें नहीं मानने पर उग्र हुई एबीवीपी, कॉलेज के गेट पर ही जड़ दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मांगें नहीं मानने पर उग्र हुई एबीवीपी, कॉलेज के गेट पर ही जड़ दिया ताला
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को वल्लभ कॉलेज मंडी के गेट पर ताला ही जड़ दिया गया। ताला लगाकर कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया। एबीवीपी वल्लभ कॉलेज मंडी के इकाई अध्यक्ष कर्ण ठाकुर ने बताया कि वे अपनी कुछ जरूरी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से कॉलेज प्रबंधन को बार-बार अवगत करवा रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन उन मांगों की तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की कैंटिंन पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी हुई है। बॉयज होस्टल की मैस पिछले सात महीनों से बंद पड़ी है और विद्यार्थियों को खाना खाने के लिए कहीं दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे उनके समय की बर्बादी हो रही है। कॉलेज परिसर में गर्ल्ज कॉमन रूम तो बना दिया गया है लेकिन उसमें लड़के की घुसे रहते हैं और वहां अव्यवस्थाओं का आलम है। शौचालयों की दशा इतनी दयनीय है कि उन्हें इस्तेमाल करने पर ही चिढ़ आ जाती है। कॉलेज में आए दिन कई तरह के आयोजन होते रहते हैं जिनमें बहुत से बाहरी लोग भी आते हैं। जब ये लोग ऐसे गंदे शौचालयों को इस्तेमाल करते होंगे तो उससे कॉलेज की क्या छवि जाती होगी। इन्होंने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इनकी इन जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर आने वाले समय में क्रमिक अनशन शुरू किया करके विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।