{"_id":"69a2978bc22317cdf70e4440","slug":"video-success-tips-given-to-girl-students-in-a-programme-organised-by-amar-ujala-at-bkd-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीकेडी में अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को दिए गए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेडी में अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को दिए गए सफलता के टिप्स
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:51 PM IST
Link Copied
बुंदेलखंड कॉलेज में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा व सफलता के टिप्स दिए गए। शासन द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव मौजूद रहीं। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी ताकत लगा दें। भले ही महीने के पांच हजार या पांच लाख रुपये कमाएं, लेकिन आत्मनिर्भर जरूर बनें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धों, महिलाओं, छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अमर उजाला और बुंदेलखंड कॉलेज प्रशासन ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके राय ने कहा कि झांसी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी है। यहां बेटियां आत्मविश्वास से भरी हुई हीं। उन्हें पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के अवसर भी उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।